नमस्कार दोस्तों,
आज हम बात करते हैं एक ऐसे विषय के बारे में जिसके बारे में हम युवा सोचते तो बहुत है मगर खुल के बात नहीं करते - सेक्स | इस विषय पर जाने कितनी बातें की जा चुकी है , जाने कितने आर्टिकल लिखे गए , हजारों विडियो और जाने क्या क्या , मगर फिर भी हर बच्चे और युवा के मन में इसको लेकर वो एक दबी हुई मानसिकता या शर्म की भावना है |
सेक्स है क्या ? इस बात से मुझे लगता नहीं है के शायद यहाँ पर कोई अनजान होगा , मगर सामान्य भाषा मे कहूँ तो –दो विपरीत सेक्स वाले लोगों के बीच प्रजनन की क्रिया है, और यह दुनिया के हर तरह के जीवों और पक्षीयों के लिए समान है |
आप सब अगर याद करें अपने बचपन को – क्या तब विपरीत सेक्स के इंसान को देखकर आपके दिमाग में सेक्स जैसी कोई चीज़ आई थी , शायद नहीं | अगर आपका जवाब हाँ है तो आपको उससे थोडा और पीछे सोचने की जरूरत है | मगर जैसे जैसे उम्र बढती गयी , हमारे अन्दर आने वाले शारीरिक बदलाव जैसे – लड़कों में दादी-मूछ, भारी आवाज़ और अपने प्राइवेट एरिया के बदलाव वैसे ही लड़कियों में उनकी आवाज़ का पतलापन, शरीर पर उभार, पीरियड्स और प्राइवेट पार्ट्स में आने वाले बदलाव , इन सब के प्रति उत्सुकता बदती गयी |
क्यों की भारत में इस्त्री-पुरुष के आपसी संबंधो को आपसी और छुपाने योग्य माना गया है तो आपके घर परिवार , आस पड़ोस और आपके बड़े इस बारे में सामान्यतया बात नहीं करते और इन सब से आपको दूर रखने की नाकाम कोशिस करते हैं | नाकाम इसलिए क्योंकि जब शरीर में बदलाव आयंगे तो आपको उनका अनुभव कैसे न होगा |
बस अब यही एक पुक्ता सोर्स बचता है अपनी जिज्ञासा मिटने का | अब मैं आप सब से पूछता हूँ के आप कितनी सेक्स एजुकेशन देने वाली वेबसाइट को जानते हैं ? शायद एक भी नहीं | अब आप बस कल्पना करिए जब ये युवा इन्टरनेट पर सेक्स लिखेगा तो यह किस तरफ धकेल दिया जाएगा – बिलकुल सही सोच रहे हैं आप, पोर्न वेबसाइट पर |
अब पोर्न वेबसाइट पर पोर्न बेचा जा रहा है वो भी फ्री | क्यों की यह विश्व में सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाला मटेरियल है तो सोचिये यह माफिया किस तरह इन्टरनेट पर अपने पाँव जमा कर बैठा हुआ है | और हाँ जब भी यह युवा उस पोर्न वेबसाइट को खोलेगा तो उससे एडल्ट होने के प्रमाण के रूप मैं बस यस या नो पर क्लिक करना होता है , मुझे नहीं पता के नो क्लिक पर क्लिक होने पर उन वेबसाइट पास कोई लिंक होती भी है या नहीं |
जैसे ही वह इंसान यस पर क्लिक करता है उसके सामने ऐसे वीडियोस और फोटोज पेश किये जाते हैं जो शायद समाज उनसे छिपा रहा था वहाँ पर उन सभी को बारीकी से दिखाया जा रहा होता है , फिर उस वेबसाइट के अन्दर पोर्न की भी सब-केटेगरी हैं , टीन, परिवार, कार्टून , सेलेब्रिटी, चमड़े के रंग के हिसाब से और जाने क्या क्या | अब यह युवा अपनी मानसिक शक्ति के नहीं अपने हारमोनिक शक्तिओं के अधीन हो चूका होता है | और वह उन वीडियोस को देखकर खुश होता है और अपने खुद भी वह करने का अनुभव तलाशने लगता है |
अब उसका नजरिया इस्त्रियों के तरफ बदलता जाता है और यह पुरे एक समाज में इस वर्ग के साथ हो रहा होता है , इसी तरह एक पुरे समाज का महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने लगता है , और आने वाली एक पूरी पीढ़ी के दिमाग में सेक्स का यह घिनौना रूप भर दिया जाता है | फिर प्रारंभ होता है , अत्याचार का दौर , महिला उत्पीरण , छेड़छाड़ , रेप और देह व्यापार तक के घिनौने काम हमारे समाज में आम होते जा रहे हैं | आप चाहे छोटे शहर में रहते है या बड़े शहर में अपने दबे मुह ही सही ये सब अपने ही छोटे या बड़े शहर में जरूर सुना होगा | कई बार तो लोग रिश्तों को सेक्सुअल रिलेशन से तोलने लगते हैं और अक्सर देखा गया है की ऐसे मामलों में 100 % यही मानसिकता छुपी हुई है |
यह आज एक बहुत ही आम समस्या है | कई बार लोग ऐसी मानसिकता के कारण अपने पार्टनर को अपनाने से झिझकते है, शक करते हैं और इन सब के पीछे भी आप गौर से सोचें तो एक यही कारण है | युवा पीढ़ी का हर एक इंसान इस बारे में सोचता है और चिंतित है | मगर अब भी कोई इस बारे में बात करने से कतराता है | लोग इस बारे में बोलने से पहले इस बात से भयभीत होते हैं की सामने वाला आपकी बातों से आपको जज करने लगेगा तो हमेशा इस बारे में बात करने से बचते रहते हैं | मगर क्या यह इसका हल है , हम सबको इसका जवाब खुद ढूँढना है | आने वाली पीढ़ी तो कहीं पिछली पीढ़ी के तरह छुपते छुपाते खुद को इन अँधेरी गलियों में तो नहीं ले जा रही ? अगर हाँ तो कैसे हम इसे रोक या कम कर सकते है ? मेरे हिसाब से इसका सबसे अच्छा जवाब होगा , इसके बारे में बात करके , बच्चों को इससे दूर रखकर नहीं ,उन्हें बताकर | बढती उम्र उन्हें सवाल पूछने को मजबूर करती है तो उनको जवाब देकर हमे ही उने ऐसे रास्तों पर जाने से रोकना होगा |
अगर आपने कभी भी अपनी जिंदगी में यह सोचा हो के आप देश से रेप, महिला उत्पीरण , यौन हिंसा और देह व्यापार जैसी चीजों को समाप्त करना चाहते हों तो आपको मेरी यही गुजारिश है के आप अपने आस पास के इन युवाओं को उनके सवालों के जवाब दें | उन्हें अपने एक्सपीरियंस के बारे में बतायें , उन्हें बतायें के आप क्या सोचते थे और अब क्या सोचते हैं , कहा आप सही थे और कहाँ आप गलत |शायद आपके पास की जगह जिंदगी से भरी हुई दिखाई देगी |
मैं नीचे कुछ फेमस वेबसाइट के लिंक पेस्ट कर रहा हूँ , जहां से आप सेक्स एजुकेशन के बारे में जान सकते है | और अगर आप पहले से जानते हों तो कैसे आप अपने आस पास में इस बारे में कैसे बात करनी है ये सीख सकते हैं | क्योंकि हम सब इस बारे में जानते हैं , बस हमे पता नहीं के कैसे और किससे इस बारे में बात करनी है| मुझे यह पोस्ट बनाने के बारे में प्रेरणा YOUTUBE पर एक विडियो को देखते हुए मिली जिसमे एक पिता अपने बेटे को सेक्स एजुकेशन दे रहा है , जिस विडियो का लिंक भी में यहाँ पर डाल रहा हूँ |
धन्यवाद |
2- sexetc.org
4- wildflowersex.com/blogs/blog
6- https://www.theguardian.com/education/sexeducation
7- https://www.sexeducationforum.org.uk/news/news
YOUTUBE video-
https://www.youtube.com/watch?v=M2Aa16laoE8&t=13s
Comments
Post a Comment